sidharth shukla news: बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से इनका निधन हुआ है। इनका शव कूपर अस्पताल में है रखा गया है। बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। इनकी आयु 40 साल की थी।
इस खबर से हर कोई शौक है और पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। हर कोई दुख जाहिर कर रहा है। इनकी आयु महज 40 साल की ही थी। ये अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। हाल ही में ये बिग बॉस ओटीटी पर नजर भी आए थे।
बिग बॉस 13 शो से इन्हें काफी फेम मिला था और हर घर में ये प्रसिद्ध हुए थे। ये पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल को डेट कर रहे थे। हालांकि इन्होंने की भी इस बात की पुष्टि नहीं की थी।