1 जून को है गंगा दशहरा, इस दिन अपनी राशि के अनुसार करें ये चीजें दान, खुल जाएगा भाग्य

गंगा दशहरा का पर्व हर साल आता है और गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान जरूर किया जाता है। इस वर्ष यानी साल 2020 में गंगा दशहरा 1 जून को आ रहा है। शास्त्रों में गंगा दशहरा का बेहद ही महत्व बताया गया है। गंगा दशहरा का पर्व हर साल जेष्ठ शुक्ल दशमी के दिन पड़ता है।

गंगा दशहरा 2020 (Ganga Dashara/Dussehra 2020)

गंगा दशहरा 2020 1 जून यानी सोमवार को आ रहा है। ऐसा मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से अगर गंगा स्नान किया जाए तो सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। स्नान करने के अलावा गंगा दशहरा के दिन पुण्य दान भी किया जाता है।

गंगा दशहरा पूजा विधि (Ganga Dussehra Puja Vidhi)

  • गंगा दशहरा पूजा विधि बेहद ही सरल है, आप इस दिन बस सुबह उठकर गंगा स्नान करें। अगर आप गंगा नदी में नहीं जा सकते हैं तो अपने स्नान के जल में गंगा जल को मिला दें।
  • स्नान करने के बाद भगवान को याद करें। इसके बाद खाने की चीजें गरीबों में बांट दें।

गंगा दशहरा का महत्व (Dussehra Puja Vidhi, Muhurat)

  • गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त 31 मई से शुरू हो जाएगा। 31 मई से शाम 5. 30 बजे ये पर्व शुरू होगा जो कि 2 जून 1 बजे तक रहने वाला है।
  • गंगा दशहरा महत्व पूर्ण पर्व को और पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन ही मां गंगा इस धरती पर अवतरती हुई थी। इसलिए इस दिन को गंगा दशहरा कहा जाता है।
  • गंगा दशहरा के दिन गंगा मा की पूजा करने से यज्ञ करने जितना पुण्य हासिल होता है। इसलिए आप गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा करें।

राशि के हिसाब से करें दान

गंगा दशहरा के दिन अपनी राशि के अनुसार चीजों का दान करें। ऐसा करने से पाप नष्ट हो जाते हैं।

  • मेष राशि वाले इस दिन गुड़ और काले तिल का दान करें।
  • वृष राशि वाले लोग कलश में चावल, काली तिल, भरकर कलश का दान करें।
  • मिथुन राशि वाले लोग  सुहाग सामग्री, का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक जल से भरा घट और फलों का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक तांबे के कलश का दान करें। साथ में चावल भी दें।
  • कन्या राशि के लोग शिव मंदिर की पूजा करने के बाद फल का दान पुजारी को करें।
  • तुला राशि के जातक चांदी की वस्तु का दान करें और कई भी सफेद खाद्य सामग्री भी दान में दें।
  • वृश्चिक राशि के जातक धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
  • धनु राशि के लोग धान दान करें।
  • मकर राशि के जातक कपड़े और बर्तन का दान करें ब्राह्मण को दें।
  • कुंभ राशि के जातक जौ का दान करें।
  • मीन राशि के जातक किसी गरीब को भोजन जरूर करवाएं और कपड़ों का दान दें।

गंगा दशहरा के दिन आप राशि के अनुसार बताई गई चीजों का दान जरूर करें।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक