10 जनवरी को लग रहा है इस साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण लगने का सही समय

chandra grahan 2020 time and date: इस साल के शुरूआती हफ्ते में ही चंद्र ग्रहण लगने वाला है और ये चंद्र ग्रहण 10 जनवरी के दिन लगने वाला है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में सूर्य ग्रहण लगा था। वहीं अब नए साल की शुरूआत में च्रंद ग्रहण (chandra grahan 2020) लगने जा रहा है। जो कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होने वाला है। ये चंद्र ग्रहण एशिया और यूरोप के कुछ देशों में देखा जा सकता है।

चंद्र ग्रहण 2020

चंद्र ग्रहण 2020 (chandra grahan 2020): चंद्र ग्रहण के दिन ही पूर्णिमा भी आ रही है और 10 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। इसलिए आप इस दिन दान पुण्य का काम जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चीजों का दान करने से पुण्य प्राप्ति हो जाती है और पापों से निजात मिल जाती है। इसके अलावा हो सके तो इस दिन पवित्र नदी में स्नान भी जरूर करें या नहाने के पानी में गंगा जल मिल कर नहाएं।

चंद्र ग्रहण क्यों लगता है

काफी लोगों के दिल में ये सवाल जरूर आता है कि चंद्र ग्रहण क्यों लगता है? दरअसल जब पृथ्वी की छाया सूर्य की रौशनी को ढक देती है तब चंद्र ग्रहण लगता है। वहीं शस्त्रों में चंद्र ग्रहण लगने से एक कथा भी जुड़ी हुई है। कथा के अनुसार समुंद्र मंथन के दौरान अमृत का पात्र असुर के हाथ लगा था । लेकिन विष्णु जी ने मोहिनी का
अवतार धारण कर ये पात्र असुरों से हासिल कर लिया था। जिसके बाद विष्णु जी ने इस पात्र से देवताओं को अमृत पीलाया था। वहीं इसी दौरान राहु नामक असुर देवता का रूप धारण करके उनके बीच शामिल हो गया। जिसकी वजह से अमृत उसको भी पीने को मिल गया। हालांकि कुछ देर बाद चंद्र और सूर्य देव ने राहु को पहचान लिया और इस बात की जानकारी तुरंत विष्णु जी को दी। जिसके बाद विष्णु जी ने अपने च्रक से राहु का गला काट दिया। हालांकि अमृत पान करने के कारण राहु अमर हो गया था। जिसकी वजह से वो जीवित हो गया और तभी भी से राहु की दुश्मनी चंद्र और सूर्य देव से हो गई और इसी दुश्मनी के चलते राहु समय समय पर इन दोनों पर ग्रहण लगाता है।

चंद्र ग्रहण 2020 का समय (2020 chandra grahan sutak time)

साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात से शुरू जो जाएगा जो कि 11 जनवरी को 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान आप नीचे बताई गए नियमों का पालन जरूर करें।

  • चंद्र ग्रहण लगने पर आप सोए नहीं।
  • चंद्र ग्रहण 2020 शुरू होने पर भोजना ना करें और केवल भगवान के नाम का जाप की करें।
  • ग्रहण के दौरान मंदिर के कपट पूरी तरह से बंद कर दें।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद घर में गंगा जल छिड़कें और स्नान जरूर करें। हो सके तो ग्रहण खत्म होने के बाद दाल,चावल, तेल और इत्यादि चीजों का दान भी जरूर करें।
  • ग्रहण के बाद पंडितों या गरीब लोगों को भोजन करवान शुभ होता है।

ना जाएं घर से बाहर

चंद्र ग्रहण 2020 साल का पहला चंद्र ग्रहण है। ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपट बंद कर दिए जाते हैं। ताकि भगवान पर ग्रहण लगे चंद्र या सूर्य की किरण ना पहुंच। क्योंकि ग्रहण के समय चंद्र या सूर्य से निकलने वाली किरण हानिकारक होती है। इसलिए आप भी इन किरणों से बचें और ग्रहण के समय घर में ही रहें।

हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
हरियाली तीज पर लगाएं ये ट्रेंडिग मेहंदी के डिजाइन प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये काम झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक